ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / India Pakistan War: भारत की सैन्य ताकत के आगे कब तक टिक पाएगा...

India Pakistan War: भारत की सैन्य ताकत के आगे कब तक टिक पाएगा पाकिस्तान? पाक के रिटायर्ड अधिकारी ने खुद खोली पोल

India Pakistan War: भारत-पाक तनाव में भारतीय सेना की ताकत पाकिस्तान पर भारी। 14.55 लाख सैनिक, राफेल, INS विक्रांत और S-400 के सामने पाकिस्तान की 6.54 लाख सेना कमजोर।

10-May-2025 09:28 AM

By First Bihar

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है और इस बीच, एक पाकिस्तानी रिटायर्ड अधिकारी का वायरल वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की 14.55 लाख सैनिकों वाली सेना के सामने पाकिस्तान की 6.54 लाख सैनिकों की फौज कहीं नहीं टिकती। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें पर। भारत का रक्षा बजट 79 अरब डॉलर है, जो पाकिस्तान के 7.6 अरब डॉलर से 10 गुना ज्यादा है। यह तुलना साफ करती है कि जमीन, आसमान और समुद्र में भारत का दबदबा है।


भारतीय थल सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है, जिसमें 14.55 लाख सक्रिय और 11.55 लाख रिजर्व सैनिक हैं। इसके पास 4,614 टैंक, 1.51 लाख बख्तरबंद गाड़ियां, और 3,243 तोपें हैं। ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका रॉकेट लॉन्चर इसे और घातक बनाते हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की थल सेना में 5.60 लाख सैनिक, 3,742 टैंक, और 50,523 बख्तरबंद गाड़ियां हैं। पाकिस्तान की बाबर और शाहीन मिसाइलें भारत की मिसाइल तकनीक से पीछे हैं। भारत की सड़क नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स भी पाकिस्तान से कहीं बेहतर हैं, जो युद्ध में रसद आपूर्ति में भारत को बढ़त देता है।


जबकि वायुसेना में भारत का दबदबा और स्पष्ट है। भारतीय वायुसेना के पास 1.65 लाख कर्मी, 2,229 विमान, जिनमें 606 फाइटर जेट, 869 हेलीकॉप्टर, और 40 अटैक हेलीकॉप्टर हैं। S-400 और आकाश जैसे रक्षा सिस्टम और MQ-9B ड्रोन इसे अजेय बनाते हैं। 10 मई को श्रीनगर के लस्जन और उत्तर कश्मीर में दो पाकिस्तानी जेट्स को S-400 ने मार गिराया, जो भारत की वायु रक्षा की ताकत दिखाता है। वहीं, पाकिस्तानी वायुसेना के पास 70,000 कर्मी, 1,434 विमान, 387 फाइटर जेट, और 352 हेलीकॉप्टर हैं। इसके HQ-9 सिस्टम और चीनी ड्रोन भारत के सामने कमजोर हैं।


बात करें नौसेना की तो यहाँ भारत की स्थिति और मजबूत है। भारतीय नौसेना के पास 67,000 कर्मी, 294 जहाज, जिनमें दो विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य, विक्रांत, 18 पनडुब्बियां, और ब्रह्मोस मिसाइलें हैं। भारत का जहाज निर्माण और 7,000 किमी तट भी पाक के मुकाबले काफी बड़ा है। जबकि पाकिस्तान की नौसेना में 35,000 कर्मी, 114 जहाज, कोई विमानवाहक पोत नहीं, और केवल 8 पनडुब्बियां हैं। इसकी हार्पून और बाबर मिसाइलें भारत से कमजोर हैं, और यह देश पूरी तरह चीन पर निर्भर है। भारत की नौसेना ने 9 मई को अरब सागर में मिसाइल परीक्षण किए, जो उसकी ताकत का प्रदर्शन था। दोनों देशों के पास लगभग 170-180 परमाणु हथियार हैं, लेकिन भारत की “नो फर्स्ट यूज” नीति और अग्नि-V मिसाइल 5,200+ किमी रेंज इस देश को रणनीतिक बढ़त देती हैं।