ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / यूपी में पोस्टर वार: आई लव मोहम्मद के जवाब में I LOVE योगी...

यूपी में पोस्टर वार: आई लव मोहम्मद के जवाब में I LOVE योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर का पोस्टर

लखनऊ में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बीच ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ का पोस्टर लगाया गया है। जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है।

27-Sep-2025 02:40 PM

By First Bihar

DESK: यूपी में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में बवाल हुआ, जिसके दौरान पुलिस को हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। अब यह विवाद पोस्टर वार तक पहुँच गया है।


पहले ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर लगाए गए थे और अब लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखे पोस्टर लगवाए हैं। इन पोस्टरों पर सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित त्रिपाठी और बीच में बुलडोजर की तस्वीर भी छपी है। ये पोस्टर शहर के वीवीआईपी चौराहा, समता मूलक चौराहा और जानकीपुरम जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं।


अमित त्रिपाठी ने कहा कि, “हमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्यार है। उनके नेतृत्व में बुलडोजर के जरिए गुंडों और माफिया पर की गई कार्रवाई ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। योगी सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। इन होर्डिंग्स का मकसद यही संदेश देना है कि हमें अपने मुख्यमंत्री और उनकी नीतियों पर गर्व है। योगी राज में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।”


गौरतलब है कि विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को हुई थी, जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।