जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
10-Jan-2026 06:09 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे प्रतिदिन अपने माता-पिता के खाने में नींद की दवा मिलाने के लिए कहा। इस तरह किशोरी के माता-पिता रात में गहरी नींद में सो गये और इधर वह चुपचाप घर से निकलकर प्रेमी से मिलने चली गई।
परिवार ने यह सब तब जाना जब किशोरी के व्यवहार में बदलाव और रातभर घर से गायब रहने पर उन्हें शक हुआ। एक दिन माता-पिता ने भोजन नहीं किया, लेकिन उन्हें नींद नहीं आई। उसी रात किशोरी घर से बाहर निकलकर युवक से मिलने जा रही थी, तभी पिता ने उसका पीछा किया और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
खुद को घिरता देख आरोपी वीरू निषाद पुत्र छोटेलाल गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिवार इस खुलासे से हैरान रह गया। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी तेज कर दी है।