ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / पानी की जगह ट्यूबवेल और हैंडपंप से निकलने लगी मछलियां, गांव में हुआ...

पानी की जगह ट्यूबवेल और हैंडपंप से निकलने लगी मछलियां, गांव में हुआ अनोखा चमत्कार

गाजीपुर जिले के जमसड़ा गांव में झमाझम बारिश के बाद हैंडपंप और ट्यूबवेल से पानी की जगह अचानक मछलियां निकलने लगीं। इस अनोखी घटना से ग्रामीण हैरान हैं। दूषित पानी की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

07-Oct-2025 06:08 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव में झमाझम बारिश के दो दिन बाद हैंडपंप और ट्यूबवेल से पानी की जगह अचानक मछलियां निकलने लगीं। इसे देखकर ग्रामीण भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है।


ग्रामीण नंदू कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने करीब 25–30 साल पहले ट्यूबवेल लगाया था। पांच अक्टूबर की सुबह जब उन्होंने पानी चलाया तो सवा किलो के करीब सिंघी, टेगरा, गरई और गोईजा जैसी मछलिया ट्यूबवेल के साथ बाहर निकल आईं। इसी तरह गांव के ही सीता कुशवाहा और प्रमिला देवी के हैंडपंप से भी मछलियां निकलने लगी। 


प्रमिला देवी ने बताया कि नहाने के दौरान उनके हैंडपंप से तीन छोटी मछलियां बाल्टी में आ गईं। वहीं, चंपा देवी ने बताया कि उनके हाथ पर अचानक एक मछली निकल आई, जिसे देखकर वह दंग रह गईं। ग्रामीणों के अनुसार, 4 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद गांव के 20–25 घरों में पानी दूषित हो गया है। पानी पीला और बदबूदार है, जिसे पालतू जानवर भी नहीं पी रहे। लोग खाना बनाने और पीने के लिए आरओ का पानी मंगाने को मजबूर हैं।


इस अनोखी घटना को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हर कोई इसे देखकर हैरान है। मामले की जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद मौके पर पहुंचे और कहा कि यह जलकल विभाग का मामला है। मामले की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। हैंडपंप और ट्यूबवेल से मछली निकलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।