BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
19-Oct-2025 08:36 PM
By FIRST BIHAR
GRAP-2 implemented in Delhi: नई दिल्ली – दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक तेजी से गिरने के बाद सरकार ने GRAP-2 (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया है, जिसके तहत कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार, 19 अक्टूबर को दिल्ली में औसतन AQI 296 दर्ज किया गया। इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में GRAP-2 के नियमों को लागू करने का फैसला लिया गया।
GRAP-2 के अंतर्गत कई तरह पाबंदियां लगाई गई हैं। सभी एजेंसियों को सड़कों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिक धूल वाले इलाकों में स्मॉग गन लगाने का आदेश दिया गया है ताकि धूल पर नियंत्रण पाया जा सके। घरेलू डीजल जनरेटरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल आपात स्थिति या बिजली न होने पर ही फैक्ट्रियां जनरेटर का इस्तेमाल कर सकेंगी।
ट्रैफिक जाम न लगे इसके लिए विशेष टीमें लगाई जाएंगी। सरकारें पार्किंग शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही हैं, जिससे लोग निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपने गार्डों को हीटर देने का निर्देश दिया गया है, जिससे वे ठंड में लकड़ी जलाकर धुआं न करें।
कोयले या लकड़ी से जलने वाले तंदूर या अन्य उपकरणों का उपयोग रेस्टोरेंट में प्रतिबंधित किया गया है। निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों में धूल नियंत्रण मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए प्रतिदिन सरकारी निरीक्षण दल जांच करेंगे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और श्वसन रोगियों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। सभी लोगों को घर से निकलते समय मास्क पहनने की हिदायत दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली के दौरान प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ सकता है।