मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
29-Sep-2025 06:00 PM
By First Bihar
DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक डिबेट प्रोग्राम में बहस के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई है। इसे लेकर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी और बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोपी पर केस दर्ज नहीं होता है और कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तब समझा जाएगा कि ये राहुल गांधी के खिलाफ सरकार की मिलीभगत है.
दरअसल ABVP नेता पिंटू महादेव ने केरल में एक न्यूज चैनेल पर लद्दाख हिंसा विषय पर चल रही बहस के दौरान कहा था कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। भाजपा नेता के इस बयान से कांग्रेस नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि वे राहुल गांधी को खत्म करना चाहते हैं। भारत की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राहुल गांधी किसी के सामने झुकते नहीं है, क्योंकि वे सांप्रदायिकता और फासीवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।
वही बीजेपी नेता के इस बयान से आहत कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी। कहा कि BJP प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की गयी तब राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत माना जाएगा। वेणुगोपाल ने अपने पत्र में लिखा कि यह धमकी किसी छोटे पदाधिकारी की लापरवाही भरा रिएक्शन नहीं है। यह जानबूझकर फैलाए गए नफरत के जहरीले वातावरण का असर है। जो विपक्ष के नेता को असुरक्षित बनाता है।
अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बताएं आपकी पार्टी और सरकार किस विचारधारा के पक्ष में हैं। वेणुगोपाल ने अमित शाह को लिखे गये पत्र में आगे लिखा कि क्या आप खुलेआम आपराधिक धमकी, जान से मारने की धमकियों और हिंसा की राजनीति का समर्थन करते हैं जो भारत के सार्वजनिक जीवन में जहर घोल रही है? एक नेता, जिसने अपने परिवार के दो सदस्यों को हत्याओं में खो दिया, उसकी सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करके यह सरकार आग से खेल रही है।
अगर कोई एक्शन नहीं हुआ, तो विपक्ष के नेता के खिलाफ हिंसा को वैध और सामान्य बनाने का लाइसेंस देना, केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में आपकी शपथ का गंभीर उल्लंघन होगा। वेणुगोपाल ने कहा कि हिंसा भड़काने के एक बेशर्म कृत्य में ABVP नेता पिंटू महादेव ने खुलेआम यह घोषणा किया कि राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी। यह ना तो जुबान फिसली है और ना ही लापरवाही से कही गयी अतिशयोक्ति। यह विपक्ष के नेता और भारत के अग्रणी राजनेताओं में से एक के खिलाफ एक सोची समझी और खौफनाक मौत की धमकी है।