NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
15-Jan-2026 03:15 PM
By First Bihar
DESK: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण सड़क हादसा हो गया। भोपाल जिले के बेरसिया इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम की ओर जा रही एक पिकअप वाहन और मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि हादसे में सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।