ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Home / india / लोकसभा में भारी हंगामा: राहुल गांधी और अमित शाह के बीच तीखी बहस,...

लोकसभा में भारी हंगामा: राहुल गांधी और अमित शाह के बीच तीखी बहस, कहा- आपकी मुंसिफगीरी से सदन नहीं चलेगा

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी आरोपों का जवाब दिया. इसी बीच राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती दी. जिसपर अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई.

10-Dec-2025 06:39 PM

By FIRST BIHAR

Parliament Session: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग किसी भी चर्चा से भागते नहीं हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि सांसदों को उनके भाषण के क्रम को तय करने का अधिकार केवल मुझे है, मैं सभी मुद्दों पर क्रमवार जवाब दूंगा।


इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाह को चुनौती दी और कहा कि वे वोट चोरी से संबंधित तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें। अमित शाह ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे 30 साल से विधानसभाओं और लोकसभा का अनुभव रखते हैं और विपक्ष के नेता उन्हें अपने भाषण के क्रम में बाधित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पर जो भी सवाल हैं, उनका जवाब अदालत में दिया जाना चाहिए, संसद में नहीं।


शाह ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष है और मतदाता सूची बनाने व सुधारने की जिम्मेदारी आयोग की है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 325 और 326 का हवाला देते हुए बताया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर नहीं रखा जा सकता और पात्रता के नियम चुनाव आयोग तय करता है।


अमित शाह ने कहा कि हम बीजेपी और एनडीए वाले चर्चा से कभी नहीं भागते। अगर मतदाता सूची भ्रष्ट है तो सवाल उठाने वाले नेताओं ने शपथ क्यों ली?" उन्होंने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि पहले ये परंपरा केवल कांग्रेस में थी, लेकिन अब पूरे विपक्षी गठबंधन में फैल गई है।