ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / crime / शराब बेच रहे भाई को बहन ने थाने पहुंचाया, भाई पर लगाया माता-पिता...

शराब बेच रहे भाई को बहन ने थाने पहुंचाया, भाई पर लगाया माता-पिता को मारने का आरोप

25-Apr-2021 08:24 AM

 KAIMUR: कहते है बुरे काम का बुरा नतीजा होता है और यह देखने को मिला कैमूर में जहां शराब बेच रहे भाई को एक बहन ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला मोहनियां के पिपरिया गांव का हैं। बताया जाता है कि आरोपी घर में ही शराब बेचा करता था। शराब बेचने से मना करने पर माता-पिता  की पिटाई किया करता था। इस बात की खबर जब उसकी बहन को हुई तो उसने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शराब की कई बोतले बरामद की गई है। 



आरोपी की बहन साधना सिंह ने बताया कि उसका भाई शराब कारोबारी है और घर में शराब रखकर इसकी बिक्री करता है। वह पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है। शराब बेचने से मना करने और कुछ और धंधा करने की जब माता-पिता बात करते है तो वह उनकी पिटाई करता है। पिछले दिनों तो हद कर दी उसने माता-पिता को इस कदर पीटा की मां बेसुध होकर गिर पड़ी। कई बार भाई को समझा लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। वह शराब के धंधे में इस तरह से लग गया है कि जब ऐसा करने से कोई मना करता है तो वह हिंसा का रूप अपना लेता है। उसके इस व्यवहार से सभी परेशान हैं। इसी से परेशान होकर उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 



मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि मोहनियां थाना के पिपरिया गांव का अरविंद सिंह पर शराब बेचने का आरोप है। उस  पर माता-पिता की पिटाई का भी आरोप है। इस बात की शिकायत खुद उसकी बहन ने की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से शराब की कई बोतले बरामद किया है। अरविंद पूर्व में भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।