ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने...

Bihar Crime News: बिहार में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने मारी बैक टू बैक चार गोलियां; सड़क पर उतरे सैकड़ों समर्थक

Bihar Crime News: वैशाली जिले के बिदुपुर में अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

26-Aug-2025 01:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली ज़िले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में सोमवार की देर रात अपराधियों ने राजद नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भैरोपुर गांव निवासी, स्वर्गीय भगवत सिंह के पुत्र के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। मृतक पैकौली स्थित अपने पुराने घर से नए घर में सोने के लिए आए थे। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां आंखों में और एक पीठ पर लगी।


गोलियों की आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


बताया जा रहा है कि शिव शंकर सिंह दो वर्ष पहले बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में जमीन की खरीद-बिक्री का कार्य कर रहे थे। परिवार में उनके चार भाई, तीन बहन, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। शिव शंकर सिंह राजद के बिदुपुर प्रखंड महासचिव के पद पर पिछले तीन वर्षों से कार्यरत थे और क्षेत्र में एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते थे।


हत्या की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।