ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / चूल्हा-चौका करने से मना किया तो दबंग ने कर दी नाबालिग छात्रा की...

चूल्हा-चौका करने से मना किया तो दबंग ने कर दी नाबालिग छात्रा की पिटाई, बोला..कहना नहीं मानोगी तब स्कूल जाने वाला साइकिल छीन लेंगे

पीड़िता ने कहा कि गांव का यह दबंग गलत नियत से दोनों बहनों को खेत में ले जा रहा था। जब दोनों बहनों ने विरोध किया तब वह भद्दी-भद्दी गाली देने लगा और दोनों बहनों और उनके पिता की पिटाई कर दी।

03-Feb-2025 07:34 PM

By MANOJ KUMAR

muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर में गांव के एक दबंग ने नाबालिग लड़की की जमकर पिटाई कर दी। लड़की ने उसके घर में चूल्हा-चौका करने से इनकार कर दिया था जिसके कारण घर पर आकर दबंग ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और गाली-गलौज भी की। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  


पीड़िता ने गांव के दबंग पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि वो गलत नियत से जबरन उसे खेत में ले जा रहा था जिसका पूरे उसने विरोध किया तब वो गाली-गलौज करने लगा और पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़िता बुरी तरह घायल हो गयी। घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी। वो पूरे परिवार के साथ थाने पर पहुंची और न्याय की गुहार लगाने लगी। घटना जिले के हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले यह व्यक्ति घर पर आया और कहने लगा कि मेरे घर पर आकर चूल्हा-चौक करो। जब उसके घर पर काम करने से लड़की ने इनकार किया तब वो धमकी देने लगा। बोलने लगा कि मेरे दरवाजे से होकर पढ़ने के लिए स्कूल जाती हो। हम तुम्हारा साइकिल छीन लेंगे तब स्कूल जाती रहना। रविवार के देर शाम चौड़ में वह मवेशी के लिए चारा लाने गई थी तभी हाथ में डंडा लेकर वह व्यक्ति उसके घर पर पहुंचा और भद्दी-भद्दी गाली देने लगा।


उसके बाद गला दबाकर खेत में पटक दिया और गलत करने की मंशा से जबरन उसे खेत ले जाने लगा। जब वह चीखने और चिल्लाने लगी तब दूसरी बहन वहां पहुंची तब उसके साथ भी मारपीट करने लगा और उसके साथ भी गलत करने की कोशिश करने लगा। दोनों की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंच गए तब वह उनके पिता के साथ भी मारपीट करने लगा। जिस वजह से उनके हाथ का नस कट गया। 


छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी बेटी के साथ गांव का दबंग मारपीट कर रहा था। मैं बचाने गया तो बेटी को छोड़कर मेरे साथ मारपीट करने लगा। मुझे लाठी से पीटने लगा। जिसके कारण हाथ फट गया। घायल बाप-बेटी का इलाज पीएचसी में कराया गया।पीड़िता की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।