ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / crime / दो युवक की गोली मार हत्या, नालंदा में किया सड़क जाम

दो युवक की गोली मार हत्या, नालंदा में किया सड़क जाम

18-Jun-2020 09:50 PM

By Pranay Raj

NALANDA : राजगीर थाना इलाके में बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को दफना दिया। पुलिस ने दोनों के शव को महादेवा के पास मटिहानी खंधा से बरामद किया गया। दोनों युवक शनिवार से गायब थे। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।


मृतकों में बड़ी मिल्की गांव निवासी कृष्णा कुमार उर्फ गेंडा व पचरूखिया कुआं निवासी सत्येन्द्र कुमार है। कृष्णा की कनपटी में जबकि सत्येन्द्र के सीने में गोली मारी गयी है।परिजनों ने बताया कि दोनों शनिवार को वीरायतन के पास गये थे। उसके बाद से उनका पता नहीं चला था। दोनों का परिवार खोजबीन में लगा था। इसी बीच गुरुवार को दोनों का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।


मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर आक्रोशित शांत हुए । जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी । थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।