ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Home / crime / बु्द्धा कॉलोनी थाने के पास युवक को गोलियों से भूना, ऑटो चलाना छोड़...

बु्द्धा कॉलोनी थाने के पास युवक को गोलियों से भूना, ऑटो चलाना छोड़ शराब के धंधे में आया था 20 साल का शेखर

09-Feb-2021 07:20 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : बुद्धा कॉलोनी के दुजरा मछली मार्केट के पास कुछ बदमाशों  ने एख युवक को गोलियों से भून दिया. जिसके बाद गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई है. 

मृतक की पहचान 20 साल के शेखर राजपूत के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि पहले वह ऑटो चलाता था पर कुछ दिनों से शराब बेचने के धंधे में लगा था. एक सप्ताह पहले ही उसने 13 लाख की कार खरीदी थी और पांच मंजिला बनवा रहा था. हत्या का आरोप पड़ोस के ही रहने वाले बदरी और विजय पर लगा है, 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये दोनों भी शराब बेचने का ही काम करते हैं. शराब बेचने को लेकर शेखर से इन दोनों का विवाद चल रहा था. वे एक-दूसरे पर पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर आपस में गुस्से में थे. इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात दुजरा पेट्रोल पंप के सामने शराब विक्रेता ने शेखर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. 

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की रात ही शेखर के चचेरे भाई रंजीत को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा था, लेकिन उसकी संलिप्तता नहीं पाये जाने पर छोड़ दिया था। इसके बाद से शेखर लगातार बदरी और उसके भाई विजय को खोज रहा था. मृतक की बहन ने बताया कि शेखर अपने घर पर था और बदरी उसे बुलाने के लिए आया था. शेखर को बुला कर अपने साथ ले गया और गोली मारकर इसकी हत्या कर दी.