Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल
04-May-2023 03:50 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने शहर में लगातार बढ़ रहे बाईक चोरी की घटना की दिशा में बड़ी तत्परता दिखाते हुए अंतर्जिला स्तर पर बाईक चोर गिरोह के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर गिरोह के सरगना सहित 5 शागिर्दों को धर दबोचा है।
इस बाबत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि मधेपुरा शहर में मोटर साईकिल चोरी की घटना को रोकने के लिए तथा मोटरसाईकिल चोर गिरोह का उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. जिसमें थानाध्यक्ष, सदर थाना मधेपुरा एवं सदर थाना मधेपुरा के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल को शामिल किया गया था. बीते 2 मई को मधेपुरा कोर्ट परिसर से एक चोर को रंगे हाथ मोटरसाईकिल चोरी के दौरान पकड़ा गया था. जिस सन्दर्भ में इस टीम को अग्रेतर अनुसंधान के क्रम में एक बड़ा अन्तरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के उदभेदन में सफलता मिली है।
इस टीम के द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना पतरघट के पामा निवासी सोनू कुमार और उसके साथी ग्वालपाड़ा, अरार निवासी सौरभ कुमार, दिलखुश कुमार, रंजन कुमार, पामा निवासी रविन्द्र ठाकुर को मधेपुरा थाना क्षेत्र से चोरी की गयी 5 बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही साथ इस गिरोह में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार सभी चोरों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.