बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा, थाने के मंदिर में करा दी शादी बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा, थाने के मंदिर में करा दी शादी बिहार में स्वास्थ्य की नई क्रांति, डॉ. निरुपम सिन्हा के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि पहले ही प्रयास में बिहार के अभिषेक चौहान ने हासिल की सफलता, बिना कोचिंग के लाए 102वीं रैंक UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 301वां स्थान हासिल कर बनीं IAS अधिकारी UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 301वां स्थान हासिल कर बनीं IAS अधिकारी UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर और बेटी बनी IPS अधिकारी, बिहार की रुचि सिंह ने UPSC परीक्षा में हासिल किया 171वीं रैंक बिहार के लाल ने किया कमाल: UPSC परीक्षा में मिली सफलता, बनेंगे IAS ऑफिसर UPSC परीक्षा में बिहार के लाल राघव झुनझुनवाला ने किया कमाल, पूरे देश में हासिल किया चौथा स्थान Bihar police : इनकम का हिसाब दो वरना ...! गृह विभाग ने अपने 9 अफसरों को भेजा नोटिस; हर हाल में इस डेट तक देना होगा ब्यौरा
04-Feb-2025 10:38 AM
By Dheeraj Kumar
Bihar News: बिहार के जमुई में शराबबंदी का हाल बेहाल हो गया है। यहां एक हेडमास्टर के शराब के नशे में झूमने के बाद अब फॉरेस्टर और वन विभाग के सिपाहियों का शराब पीते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल, जमुई के झाझा प्रखंड के नागि नकटी डैम स्थित आश्रयणी पक्षी स्थल पर तैनात कर्मचारियों का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फॉरेस्टर अनिल कुमार और सिपाही शिव शंकर कुमार समेत एक अन्य जवान कार्यालय में बैठकर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शराब की बोतल के साथ चखना भी दिखाई दे रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। डीएफओ तेजस जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना राज्य सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े करती है।