Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
31-Jan-2022 07:05 AM
PATNA : बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को अभी लोग भूले भी नहीं है कि पटना के गायघाट स्थित शेल्टर होम से लड़कियों को सप्लाई किए जाने का नया मामला सामने आया है। गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकली एक लड़की ने अधीक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अवैध कारोबार में जाने के लिए मजबूर किया जाता है। जो लड़की अनैतिक काम में साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता। उत्तर रक्षा गृह से बाहर निकली यह लड़की आरोप लगाने के बाद वहां वापस जाने को तैयार नहीं दिखी। इस लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल उत्तर रक्षा गृह से निकली इस लड़की को लेकर एक संस्था थाने पहुंची थी। महिला थाना में लड़की की शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज नहीं हुई है लेकिन पुलिस को शिकायत जरूर मिली है। लड़की की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप की स्थिति है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक के राजकुमार के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। उधर इस मामले में आरोप लगाने वाली लड़की को पुलिस ने बालिका गृह भेजने की बजाय संस्था के हवाले कर दिया है। वायरल वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है उत्तर रक्षा गृह में एक बांग्लादेशी महिला को मरने के लिए मजबूर कर दिया गया। कई बार फर्जी परिजन बनाकर पैसे लेकर महिलाओं और लड़कियों को भेज दिया जाता है। आपको बता दें कि गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह में कुल 255 महिलाएं या लड़कियां रह रही हैं।
लड़की ने यह गंभीर आरोप तो उत्तर रक्षा गृह के अधीक्षक वंदना गुप्ता के ऊपर लगाए हैं। उसके मुताबिक नशे का इंजेक्शन देखकर गलत काम के लिए लड़कियों को बाहर जाने पर मजबूर किया जाता है। लड़की को तब तक का प्रताड़ित किया जाता है जब तक वह अनैतिक काम के लिए तैयार नहीं हो जाती। उधर इस पूरे आरोप पर अधीक्षक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विभाग इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है हालांकि अब तक यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि जांच किस स्तर की कराई जाएगी।