मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Jan-2025 02:54 PM
By First Bihar
Bihar crime: बिहार के लखीसराय जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गुस्साए लोगों ने एक शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी और फिर उसकी बाइक बाइक को तोड़ दिया। गांव वालों ने पुलिस में शिकायत करते हुए शिक्षक संजीव कुमार पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. ऐसे में पुलिस ने संजीव को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था.ऐसे में भड़के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक पर हमला कर दिया.
जानकारी के अनुसार लोदिया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संजीव कुमार को दो दिन पहले ही एक छात्रा के साथ बंद कमरे में पकड़ा था. टाउन थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया था,लेकिन कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिलने पर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. पुलिस की और से बताया गया है कि संजीव जैसे ही हिरासत से छूटकर स्कूल पहुंचे वैसे ही गांवों वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शिक्षक को घेरकर जमकर पिटाई की. इसके अलावा संजीव को जूतों की माला पहना कर घुमाया भी और घंटों बंधक बनाए रखा.घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और फिर शिक्षक को थाने ले जाया गया.
पुलिस ने बताया कि वो पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं. पुलिस इस दावे की भी जांच करेगी.हालांकि आगे क्या क्या कार्रवाई होगी, ये अभी तय नहीं है.