ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल

Home / crime / हैवान पति: बच्चों के सामने पत्नी को मार अपना भी गला काटा, तड़पते...

हैवान पति: बच्चों के सामने पत्नी को मार अपना भी गला काटा, तड़पते हुए बाहर निकला तो पड़ोसियों को लगी भनक

04-May-2023 01:48 PM

By First Bihar

KAIMUR: बिहार के कैमूर में एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के मौजूदगी में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपना भी गला काट लिया. जब पति तड़पते हुए घर से बाहर निकला तब लोगों को वारदात की जानकारी लगी.


घटना कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव की है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. तीन बच्चों के पिता ने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया. यह घटना 3 मई रात की है. अपना गला काटने के बाद वह छटपटाते लगा और गेट खोलकर बाहर निकला और चिल्लाने लगा. जिसके बाद लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. फिर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (कुदरा) लाया गया. यहां चिकित्सकों ने पति की स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया.


दूसरी तरफ पत्नी की मौत की कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा. दोनों को दो बेटी और एक बेटा है. बच्चों की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है. गांव पर पति-पत्नी और तीनों बच्चे रहते थे. बाकी परिजन कोलकाता में रहकर काम करते हैं. 


वही इस मामले में ग्रामीण संतोष गुप्ता ने बताया कि पति ने पत्नी की चाकू से मारकर हत्या की और उसने अपना भी गला काटा. जब वह दरवाजा खोलकर बाहर निकलकर चिल्लाने लगा तो इस बात की लोगों को पता चला. थानाध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है. पति धर्मेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी की हत्या की है. चाकू मारने के बाद अपना भी गला काट लिया. बच्चों ने इस घटना को अपनी आंखों से देखा है. पुलिस हिरासत में शख्स का इलाज चल रहा है. आगे जांच की जाएगी.