Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
25-Apr-2025 01:02 PM
By FIRST BIHAR
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा में 90.11 फीसद जबकि 12वीं की परीक्षा में 81.15 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड में जालौन के यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत मार्क्स के साथ स्टेट टॉपर बने हैं जबकि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 फीसद अंक हासिल कर टॉप किया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट की घोषणा की। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए गए।
छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और स्कूल कोड के माध्यम से देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच की गई।