ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / career / IFFCO AGT भर्ती 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए...

IFFCO AGT भर्ती 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 70000 तक मिलेगी सैलरी

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक किए जा सकते हैं। योग्यता B.Sc एग्रीकल्चर डिग्री और 60% अंक है।

02-Mar-2025 09:15 AM

By First Bihar

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एग्रीकल्चर ग्रेजुएट हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तय की गई है।


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 वर्षीय B.Sc एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55% अंकों की पात्रता दी गई है। यह भर्ती केवल 2022 या उसके बाद पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए है।


इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि, एससी/एसटी कैटेगरी को आयु में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी को आयु में 3 साल की छूट दी गई है। यह आयु गणना 1 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहला चरण ऑनलाइन टेस्ट होगा, उसके बाद इंटरव्यू और अंत में मेडिकल टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।


इस इफको भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शानदार सैलरी मिलेगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें ₹33,300 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सैलरी ₹37,000 से लेकर ₹70,000 प्रतिमाह तक हो सकती है।


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agt.iffco.in पर जाएं। नए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरें और सबमिट करें। आवेदन करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें। अगर आप इफको एजीटी भर्ती 2025 के लिए योग्य हैं तो 15 मार्च 2025 से पहले आवेदन कर दें। यह मौका आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।