ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / career / Sarkari Naukri: खेल में है रूचि तो मिल रहा सरकारी नौकरी पाने का...

Sarkari Naukri: खेल में है रूचि तो मिल रहा सरकारी नौकरी पाने का मौका, वेतन ₹1,42,000 तक

Sarkari Naukri: खेल में रूचि रखने वाले युवाओं के पास बढ़िया सरकारी नौकरी पाने का मौका। समय रहते करें आवेदन। शुल्क मात्र 100 रुपए। वेतन ₹44 हजार से ₹डेढ़ लाख तक..

11-Dec-2025 08:04 AM

By First Bihar

Sarkari Naukri: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने खेल विभाग में स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह मौका ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा है, जो स्पोर्ट्स कोचिंग में रुचि रखते हैं। आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर है।


शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नेहरू सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान ग्वालियर, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, सेंट्रल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी या अन्य UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पोर्ट्स कोचिंग, डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा जरूरी है। आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष है। सामान्य वर्ग पुरुष के लिए अधिकतम 37 वर्ष, महिलाओं, BC और EWS के लिए 40 वर्ष तथा SC/ST के लिए 42 वर्ष। आरक्षण नियमों के अनुसार पद वितरित हैं।


आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये है, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से जमा किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल है। वेतनमान स्तर 7 (44,900 से 1,42,400 रुपये) है, जिसमें भत्ते और अन्य लाभ मिलेंगे। पदों में सामान्य 128, OBC 102, SC 57, ST 19, EWS 38 और EBC 135 आरक्षित हैं।


ऑनलाइन आवेदन के लिए bssc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर विज्ञापन संख्या 08/2025 स्पोर्ट्स ट्रेनर लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन पढ़ें और 'ऑनलाइन आवेदन करें' चुनें। रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें। प्रिंटआउट रख लें।