जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
18-Nov-2025 05:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) ने वर्ष 2026 के लिए बड़ा शैक्षणिक अपडेट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड, एलएलबी, बीए-एलएलबी सहित सभी वोकेशनल कोर्सों की परीक्षा तिथियों के साथ–साथ संभावित परिणाम जारी होने की समय-सीमा भी घोषित की है। यह पहली बार है जब विवि ने इतने विस्तृत रूप में संपूर्ण परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिससे लाखों विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और वार्षिक अध्ययन योजना बनाने में बड़ी सहायता मिलेगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने यह कैलेंडर कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जारी किया। कुलपति ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है और समय पर परीक्षा एवं परिणाम सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उनके अनुसार, कैलेंडर जारी होने से छात्रों को मानसिक स्पष्टता मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित ढंग से जारी रख सकेंगे।
विवि प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि परीक्षाएँ समाप्त होने के एक माह के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या रोजगार हेतु आवश्यक दस्तावेज समय पर मिल सकें। नीचे कोर्सवार पूरा परीक्षा शेड्यूल नई समय-रेखा के साथ दिया गया है, जो पूरे वर्ष की तैयारी में सहायक होगा।
Course-wise Schedule 2026
यूजी (रेगुलर, वोकेशनल व जनरल)
पार्ट-3 एवं पार्ट-2 (बैक/प्रमोटेड): मार्च 2026 – अप्रैल 2026
यूजी (रेगुलर)
6th, 4th, 2nd Semester (2023–27, 2024–28, 2025–29):
अप्रैल 2026 – मई 2026
पीजी (रेगुलर व वोकेशनल)
4th व 2nd Semester (2024–26, 2025–27):
मई 2026 – जून 2026
बीएड
पार्ट-1 व पार्ट-2 (2025–27, 2024–26):
जून 2026 – जुलाई 2026
एमएड
4th Semester (2024–26): जून 2026 – जुलाई 2026
1st Semester (2025–27): अप्रैल 2026 – मई 2026
2nd Semester (2025–27): सितंबर 2026 – अक्टूबर 2026
1st व 3rd Semester (2025–27, 2026–28): दिसंबर 2026 – जनवरी 2027
एलएलबी
पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3 (2025–28, 2024–27, 2023–26):
जुलाई 2026 – अगस्त 2026
बीए–एलएलबी
1st से 5th Year (2025–30, 2024–29, 2023–28, 2022–27, 2021–26):
जुलाई 2026 – अगस्त 2026
बीलिस व एमलिस
Final Year (2025–26):
जुलाई 2026 – अगस्त 2026
यूजी (रेगुलर)
5th व 7th Semester (2023–27, 2024–28):
नवंबर 2026 – दिसंबर 2026
1st व 3rd Semester (2025–29, 2026–30):
दिसंबर 2026 – जनवरी 2027
पीजी (रेगुलर व वोकेशनल)
3rd Semester (2025–27):
दिसंबर 2026 – जनवरी 2027