ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / JEE Main 2026: जेईई मेन की परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, जानें कैसे...

JEE Main 2026: जेईई मेन की परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

JEE Main 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

01-Nov-2025 02:10 PM

By First Bihar

JEE Main 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे IIT, NIT, IIIT और अन्य केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्थान में बीटेक, बीई, बीआर्क और बीप्लानिंग कोर्स में प्रवेश मिलता है।


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक शुल्क भी निर्धारित समय तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।


फीस संरचना और पात्रता मानदंड

एनटीए द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सामान्य वर्ग (General Category) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 है। ओबीसी (Non-Creamy Layer) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 900 रखा गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों को केवल 800 फीस देनी होगी।वहीं, एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 500 है।


जेईई मेन 2026 में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ऐसे उम्मीदवार जो 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं या 2026 में बोर्ड परीक्षा देंगे, वे आवेदन कर सकते हैं। 12वीं में उम्मीदवार के पास फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य विषयों के साथ केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी या टेक्निकल वोकेशनल सब्जेक्ट में से कोई एक विषय होना आवश्यक है।


जरूरी दस्तावेजों की सूची

एनटीए ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने दस्तावेज़ तैयार रखने की सलाह दी है। इन दस्तावेजों में शामिल हैं-

आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र

UDID कार्ड (यदि लागू हो)

कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS के लिए)

दसवीं की मार्कशीट (सत्यापन हेतु)

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आधार कार्ड पर दर्ज नाम, जन्मतिथि, पता और फोटो की जानकारी दसवीं की मार्कशीट से मेल खाती हो, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो।


परीक्षा तिथि और पैटर्न

जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

पहला सत्र: 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026

दूसरा सत्र: 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026


पहले सत्र की परीक्षा सिटी की जानकारी जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा। इस साल परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 25-25 सवाल। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। बिना प्रयास किए गए सवालों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


आवेदन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

JEE Main 2026 Session 1 Registration लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।