मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
20-Nov-2025 10:15 PM
By First Bihar
Bihar News: विदेश में नौकरी का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए सबसे बड़ा और विश्वसनीय मौका सामने आया है। मॉरीशस सरकार और वहाँ की कंपनियों ने बिहार के युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी देने का फैसला किया है। श्रम संसाधन विभाग के बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो के माध्यम से कुल 174 पदों पर भर्ती होनी है। सबसे खास बात यह कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरकारी है, इसलिए ठगी का कोई डर नहीं है।
इन पदों में कैशियर के 85, सामान्य वर्कर के 66, एसी टेक्नीशियन के 4, वेल्डर का 1, ड्राइवर के 5, इलेक्ट्रीशियन के 4, कुक के 5, फैक्ट्री ऑपरेटर के 2 और इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन के 2 पद शामिल हैं। चयनित युवाओं को हर महीने 17,000 मॉरीशस रुपये (लगभग 31,000 भारतीय रुपये) वेतन मिलेगा। कंपनी की ओर से रहने की व्यवस्था, वर्क परमिट और हवाई टिकट जैसी सुविधाएँ भी दी जाएंगी। सबसे जरूरी शर्त सिर्फ इतनी है कि उम्मीदवार को बेसिक अंग्रेजी बोलनी-समझनी आनी चाहिए।
आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर शाम 5 बजे तक है। इच्छुक युवा समस्तीपुर जिला नियोजनालय में पहुँचकर आवेदन कर सकते हैं। जिनका पहले से किसी भी जिला नियोजनालय में रोजगार कार्ड नहीं बना है, वे पहले निबंधन करवाएँ, फिर आवेदन करें। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया है कि दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अगर पासपोर्ट बना हो तो उसकी कॉपी साथ लानी होगी। पासपोर्ट नहीं है तो चिंता न करें चयन के बाद तेजी से बनवा दिया जाएगा।
बिहार के युवाओं के लिए यह वाकई में सुनहरा अवसर है। बेरोजगारी और कम सैलरी से परेशान हजारों युवा विदेश जाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं और अपने परिवार का भविष्य संवार सकते हैं। 21 नवंबर से पहले समस्तीपुर जिला नियोजनालय पहुँच जाइए, फॉर्म भरिए और विदेश जाने के सपने की ओर एक कदम बढ़ाइए।