Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
10-Dec-2025 07:41 AM
By First Bihar
Bihar Jobs: बिहार के रोहतास जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। 11 दिसंबर को अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में एक विशेष रोजगार कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इस कैंप में Vindhyavashini Automobiles Private Limited (Maruti Suzuki Pearl Cars), सासाराम अकाउंटेंट के दस पदों पर सीधी भर्ती करेगी। यह कंपनी सासाराम, आरा, मोहनिया और बक्सर में पोस्टिंग देगी। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये मासिक CTC के साथ इंसेंटिव और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
यह मौका B.Com पास युवाओं के लिए है, जिन्हें Tally का अनुभव है। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क है, किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। चयन उसी दिन ऑन-स्पॉट हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सुबह दस बजे तक नियोजनालय पहुंचें और अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक और अपडेटेड बायोडाटा जरूर लेकर आएं।
कंपनी के प्रतिनिधि खुद इंटरव्यू लेंगे और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत ऑफर लेटर दिया जाएगा। यह नौकरी स्थायी है और ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि इस मौके का लाभ जरूर उठाएं। 11 दिसंबर को समय पर पहुंचकर अपनी नौकरी पक्की करें।