Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
11-Dec-2025 08:42 AM
By First Bihar
Bihar Jobs: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 12 दिसंबर (शुक्रवार) को गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन में Paytm Service Private Limited फील्ड एक्जीक्यूटिव के 40 पदों पर सीधी भर्ती करेगी। यह जॉब कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 16,666 रुपये मासिक सैलरी के साथ PF, ESIC और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में ही होगी।
योग्यता बेहद आसान है। सिर्फ 12वीं पास और उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क है, किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। चयन उसी दिन ऑन-स्पॉट हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड, 12वीं का मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और NCS पोर्टल का रजिस्ट्रेशन कार्ड जरूर लाएं। जिनका अभी तक NCS पर रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे www.ncs.gov.in पर तुरंत फ्री रजिस्ट्रेशन करा लें या नियोजनालय में भी करवा सकते हैं।
सहायक निदेशक जैनेंद्र कुमार ने सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि इस सुनहरे मौके का लाभ जरूर उठाएं। Paytm जैसी नामी कंपनी में नौकरी और वह भी घर के पास, इससे बेहतर अवसर मुश्किल से ही मिलता है। 12 दिसंबर को समय पर नियोजनालय पहुंचें और अपनी नौकरी पक्की करें।