BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
22-Mar-2025 05:19 PM
By Viveka Nand
Bihar Ias News: बिहार सरकार ने 10 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि आपके जिले में 2023 बैच के आईएएस अधिकारी फील्ड ट्रेनिंग ले रहे हैं, उन्हें विरमित कर दें.
इन जिलों के डीएम को पत्र
बिहार सरकार ने भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पटना, पूर्णिया, सारण और सिवान के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. जिसमें कहा है कि 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेज-2 का प्रशिक्षण होना है. इन सभी अधिकारियों को 7 अप्रैल से 30 मई 2025 तक 8 सप्ताह के लिए सहायक सचिव प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना है. ऐसे में इन्हें विरमित कर दें. वर्तमान में यह सभी आईएएस अधिकारी सहायक समाहर्ता के पद पर फील्ड ट्रेनिंग ले रहे हैं.
2023 बैच के जिन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को विरमित करने का आदेश दिया गया है, उनमें सुश्री गरिमा लोहिया, तुषार कुमार, अनिरूद्ध पांडेय, कृतिका मिश्रा, आकांक्षा आनंद, प्रघुम्न सिंह यादव, अंजलि शर्मा, रोहित कर्दम,शिप्रा विजय कुमार चौधऱी और नेहा कुमारी शामिल हैं.
