जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
04-Dec-2025 03:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने नया शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा तीन चरणों में ली जाएगी। वैसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे उन्हें भी आयोग ने मौका दिया है। 12 दिसंबर तक वे आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल, बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर बहाली होनी है। बीपीएससी के जरिए इस पूरी बहाली प्रक्रिया को पूरा कराया जाना है। बीपीएससी ने बीते 28 अगस्त 2025 को बहाली के लिए विज्ञापन निकाला था। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने रिकॉर्ड आवेदन किया।
जिसके बाद आय़ोग ने इस परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करते हुए सूचना जारी की है कि अब यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। सभी चरणों की उत्तर-पत्रिकाएं Equipercentile Equating की तकनीक Equalisation of Scores की प्रक्रिया अपनाते हुए रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा।
परीक्षा तीन चरणों में क्रमशः दिनांक- 10 एवं 11.01.2026, 12 एवं 13.01.2026 तथा 15 एवं 16.01.2026 को संभावित है। जो अभ्यर्थी अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे दिनांक 05.12.2025 से 12.12.2025 तक पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य वांछित प्रमाण पत्र पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 26.09.2025 तक मान्य होगी। विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत् रहेंगी।