BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
30-Aug-2025 03:38 PM
By First Bihar
GST Reforms: मोदी सरकार दिवाली तक टू-व्हीलर की कीमतें कम करने की योजना बना रही है। इसमें टू-व्हीलर की कीमत में भारी छूट मिलेगी। ऐसे में छोटी कारों के अलावा बाइक और स्कूटर पर लगने वाला GST 28-31 फीसदी से घटकर सिर्फ और सिर्फ 18 फीसदी हो सकता है। फिलहाल बात करें तो पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है. 350 सीसी से ज्यादा वाली बाइक्स पर 3 फीसदी का अतिरिक्त सेस लगता है, जिससे टैक्स 31 फीसदी हो जाता है. ऐसे में आने वाले समय में इन कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
BikeWala की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार फेस्टिवल सिजन के शुरुआत से ही यह भारी डिस्काउंट देगी। सरकार जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से ऑटोमोबाइल सेक्टर की यह मांग रही है कि बाइक और स्कूटर को लग्जरी प्रोडक्ट नहीं बल्कि जरूरी साधन माना जाए।
ऐसे में 3–4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह तय होगा कि किन चीजों पर टैक्स स्लैब बदला जाएगा। इसी बैठक में यह स्पष्ट होगा कि टू-व्हीलर्स पर जीएसटी घटाकर 18% किया जाएगा या नहीं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार इस फैसले को दिवाली से पहले लागू कर देगी, ताकि त्योहारों के सीजन में बिक्री को बढ़ावा मिल सके।
अगर किसी बाइक की कीमत 1 लाख रुपये है तो जीएसटी कटौती के बाद ग्राहकों को लगभग 10,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, स्कूटर और छोटी बाइक पर भी कुछ हजार रुपये तक की राहत मिलेगी। ऐसे में ग्राहकों के लिए टू-व्हीलर खरीदना आसान होगा और डिमांड में इजाफा होगा।
टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड से न केवल कंपनियों की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ेगी बल्कि ऑटो सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। बताया जा है कि सरकार यह कदम उठाती है तो यह कदम ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इन इलाकों में बाइक और स्कूटर को रोज़मर्रा की जरूरत के साधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।