Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
05-Sep-2025 05:25 PM
By FIRST BIHAR
Tesla First Delivery in India: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में आज अपनी पहली कार ‘Model Y’ की डिलीवरी की है। यह डिलीवरी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हाल ही में शुरू हुए देश के पहले ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ से की गई।
भारत में टेस्ला की आधिकारिक एंट्री के बाद, इस कार के पहले मालिक बने हैं महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक। उन्होंने कंपनी के शोरूम से सीधे इस कार की डिलीवरी ली। रिपोर्ट के अनुसार, सरनाईक ने जुलाई में टेस्ला शोरूम के खुलते ही Model Y बुक कर दी थी।
टेस्ला ने 15 जुलाई को भारत में अपने आधिकारिक प्रवेश की घोषणा की थी और मुंबई में पहला शोरूम खोला। कंपनी इस शोरूम को ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ कहती है, जहां ग्राहक गाड़ी को नजदीक से देख सकते हैं और तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने टेस्ला Model Y की डिलीवरी लेते समय कहा कि यह सिर्फ एक निजी खरीदारी नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की हरित महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे यह कार अपने पोते को उपहार में दे रहे हैं, ताकि वह बचपन से ही स्थायी परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के महत्व को समझ सके।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता फैलाना है। सरनाईक ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार पहले ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू कर चुकी है। अटल सेतु और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल में छूट। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा 5,000 इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करना।
Tesla Model Y की कीमत और रेंज की बात करें तो भारत में Tesla Model Y को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख और लॉन्ग रेंज वेरिएंट का एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपए हैं। ऑन-रोड कीमत में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में अंतर देखा जा सकता है।
