ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / business / SEBI Raid: यूट्यूब पर करोड़ों कमाने वाले ट्रेडिंग गुरु पर SEBI का शिकंजा,...

SEBI Raid: यूट्यूब पर करोड़ों कमाने वाले ट्रेडिंग गुरु पर SEBI का शिकंजा, जानें... क्यों पड़ा छापा

SEBI Raid: सेबी (SEBI) ने शेयर बाजार से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रसिद्ध फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर अवधूत साठे के खिलाफ छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्जत स्थित उनकी ट्रेडिंग एकेडमी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

22-Aug-2025 10:49 AM

By First Bihar

SEBI Raid: शेयर बाजार में अवैध कारोबारी गतिविधियों और आम निवेशकों को गुमराह करने वाले तत्वों पर रोक लगाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी अभियान के तहत SEBI ने देश के चर्चित फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर अवधूत साठे के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छापेमारी अवधूत साठे की कर्जत स्थित ट्रेडिंग एकेडमी पर की गई, जहां वह ट्रेडिंग क्लासेज और सेमिनार के जरिए आम लोगों को शेयर बाजार की ट्रेनिंग देते हैं। SEBI ने फिलहाल आधिकारिक रूप से किसी नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन Moneycontrol की रिपोर्ट में एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से यह बात सामने आई है कि छापेमारी अवधूत साठे के ठिकानों पर ही की गई है। 


दरअसल, अवधूत साठे यूट्यूब पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं, जिनके चैनल पर 9.3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपने वीडियो, वेबिनार और लाइव सेशंस के जरिए शेयर बाजार की रणनीतियां, चार्ट पैटर्न, टेक्निकल एनालिसिस जैसे विषयों पर जानकारी देते हैं। उनका मुख्य फोकस रिटेल निवेशकों को जागरूक करना रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में SEBI को अवधूत साठे और उनके कार्यक्रमों को लेकर शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आरोप लगाया गया कि वे पेनी स्टॉक्स को प्रमोट करने वाले ऑपरेटर्स के साथ मिलकर रिटेल निवेशकों को गुमराह कर सकते हैं। साथ ही, यह भी कहा गया कि कुछ सशुल्क क्लासेज और ट्रेडिंग कोर्सेज के ज़रिए युवाओं को "गैर-जिम्मेदार निवेश की ओर" प्रेरित किया जा रहा है।


इस कार्रवाई के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में SEBI के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शेयर बाजार की शिक्षा के नाम पर युवाओं को गुमराह करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SEBI पहले भी कई फिनटेक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ गैर-पंजीकृत निवेश सलाहकार के रूप में कार्य करने और भ्रामक जानकारी फैलाने के मामलों में कार्रवाई कर चुका है। अब यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।


देश में हजारों की संख्या में फिनटेक इन्फ्लुएंसर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए लाखों निवेशकों को प्रभावित करते हैं, जिनमें से कई बिना किसी वैध लाइसेंस या क्वालिफिकेशन के निवेश सलाह दे रहे हैं। SEBI का यह कदम भविष्य में इस क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।