ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / business / hyundai nexo hydrogen : हुंडई ने लॉन्च की Hydrogen Electric SUV, एक बार...

hyundai nexo hydrogen : हुंडई ने लॉन्च की Hydrogen Electric SUV, एक बार चार्ज कर चले 700 Km!

hyundai nexo hydrogen :हुंडई ने अपने नए हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक वाहन 'नेक्सो' को लॉन्च कर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्रांति ला दी है। यह SUV न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि दमदार रेंज और शानदार फीचर्स के साथ भी आती है।

06-Apr-2025 06:09 PM

By First Bihar

hyundai nexo hydrogen : की नई हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक SUV: एक बार चार्ज कर चले 700 KM, जानिए इसकी खूबियाँ


Hyundai ने अपने नए हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) को पेश कर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस कार को एक बार चार्ज कर आप 700 किलोमीटर तक सफर कर सकते हैं। यह SUV पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

Hyundai Nexo,नई जनरेशन SUV

हुंडई की इस नई SUV का नाम ‘Nexo’ रखा गया है। यह Nexo का दूसरा संस्करण है और इसे Inishium कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। इस एडवांस SUV को पहली बार 2025 के सियोल मोबिलिटी शो में शोकेस किया गया था। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा आधुनिक बनाते हैं।

दमदार रेंज और परफॉर्मेंस

दूसरी पीढ़ी की Nexo SUV में 150 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसे पावर देने के लिए 110 kW का फ्यूल सेल स्टैक और 2.64 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मौजूद है। इस SUV की अधिकतम रफ्तार 179 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 7.8 सेकंड में पकड़ सकती है।

बेहतरीन सेफ्टी और लग्ज़री फीचर्स

सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए, Hyundai Nexo में 9 एयरबैग्स और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल किया गया है। इसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग, सराउंड व्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इंटीरियर की बात करें तो, इसमें ट्विन डेक सेंटर कंसोल, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 14 स्पीकर वाला प्रीमियम Bang & Olufsen साउंड सिस्टम जैसी हाई-टेक सुविधाएं दी गई हैं।