Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
13-Sep-2025 02:45 PM
By First Bihar
vehicle Number Plate: अगर आपकी गाड़ी पर अब भी पुराने नंबर प्लेट लगी हुई है तो सावधान हो जाइए। ट्रैफिक नियमों के अनुसार अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है और कुछ मामलों में वाहन सीज भी किया जा सकता है।
HSRP एक खास प्रकार की एल्युमिनियम से बनी नंबर प्लेट होती है, जिसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और लेजर कोड लगे होते हैं। इसके साथ ही एक कलर कोडेड स्टीकर भी होता है, जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, ईंधन का प्रकार (पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG आदि) और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज होती है। यह नंबर प्लेट चोरी हुई गाड़ियों को ट्रैक करना आसान बनाती है, जिससे वाहन सुरक्षा बढ़ती है।
यह नियम दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया सभी प्रकार के वाहनों पर लागू है। विशेष रूप से उन गाड़ियों के लिए जो 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर हुई हैं, उनके लिए HSRP लगवाना अनिवार्य है। नई गाड़ियां आमतौर पर पहले से ही HSRP नंबर प्लेट के साथ आती हैं। HSRP के लिए अब आपको कहीं जाकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होगा। यहाँ आपको निम्न प्रक्रिया से गुजरना होता है।
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करें। फिटमेंट लोकेशन चुनें, जहाँ आप नंबर प्लेट लगवाना चाहते हैं या तो घर पर या निकटतम डीलरशिप पर। ऑनलाइन पेमेंट करें। दोपहिया वाहनों के लिए 300 से 400 और चारपहिया वाहनों के लिए 500 से 600 तक शुल्क होता है।पेमेंट के बाद आपको बुकिंग रिसिप्ट मिलेगी, जिसे नंबर प्लेट लगवाते समय दिखाना आवश्यक है।
HSRP के के द्वारा कई फायदे है, जिसमें वाहन की चोरी होने पर इसे आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। फर्जी नंबर प्लेटों पर रोक लगती है। वाहन की पहचान और सुरक्षा में सुधार होता है। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित होता है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि जो वाहन HSRP नंबर प्लेट नहीं लगवाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अपनी गाड़ी की सुरक्षा और कानूनी परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं।