Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
21-Sep-2025 10:48 PM
By First Bihar
GAYAJEE: बिहार में अपराधियों के साथ-साथ शराब तस्करों का मनोबल भी सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। इन लोगों के दिल से मानों पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यही कारण है कि ये लोग पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। बिहार के गया जी जिले में छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर शराब के धंधेबाजों ने हमला कर दिया।
दरअसल पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सड़क किनारे झोपड़ी में चाय-सिगरेट और गुटखा की आड़ में शराब, गांजा और स्मैक बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस जब छापेमारी के लिए गया के शेरघाटी में बसंतबाग इलाके में पहुंची तब शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थरों हमला कर पुलिस की एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
शेरघाटी के थानेदार सहित कई पुलिस पदाधिकारी इस दौरान बाल-बाल बच गए। हमलावरों के उग्र तेवर को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। बाद में थाने से पहुंची पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी ने हमलावरों पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कोयरी टोला का विपिन, लीपगंज चट्टी का धोनी, बसंतबाग का परमजीत प्रकाश, पूजा सिंह और गुड़िया कुमारी शामिल है।
मौके से तीन बाइक को जब्त किया गया है जिसमें से एक बाइक चोरी की है। जो विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक निवासी रामानंद चौधरी की है जो दो साल पहले मां मंगला आईटीआई के पास से चोरी हुई थी। इस मामले में 15 नामजद और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। शराब अड्डे का संचालक मनीष मालाकार मौके से भाग निकला। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।