ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Cheapest Petrol Price: इस जगह पानी से भी कम है 1 लीटर पेट्रोल...

Cheapest Petrol Price: इस जगह पानी से भी कम है 1 लीटर पेट्रोल का रेट, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे

Cheapest Petrol Price: दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल अब लीबिया में है, जहां महज 2.45 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. जानें टॉप 10 देशों की लिस्ट और लीबिया की खासियत..

17-Aug-2025 01:27 PM

By FIRST BIHAR

Cheapest Petrol Price: ग्लोबल स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते इन दिनों क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका असर भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां पर ढाई रुपये से भी कम कीमत में पेट्रोल मिल रहा है?


ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के अनुसार, 11 अगस्त 2025 तक के आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है कि लीबिया में पेट्रोल की कीमत मात्र 2.45 प्रति लीटर है। यह दुनिया की सबसे सस्ती दर मानी जा रही है। इस डेटा को World of Statistics ने भी साझा किया है। 


लीबिया के बाद इस सूची में ईरान का नाम आता है, जहां पर पेट्रोल की कीमत 2.54 प्रति लीटर है। वहीं तीसरे नंबर पर वेनेजुएला है, जहां पेट्रोल 3.07 प्रति लीटर मिल रहा है। इनके बाद टॉप-10 देशों में कुवैत, अल्जीरिया, इजिप्ट, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब और UAE का नाम शामिल है।


 सस्ते पेट्रोल के मामले में अक्सर ईरान और वेनेजुएला का नाम सुर्खियों में रहता है, क्योंकि ये देश अन्य देशों को तेल निर्यात भी करते हैं। लेकिन अब लीबिया ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। लीबिया, उत्तर अफ्रीका में स्थित एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। यह देश अपने प्रचुर तेल भंडार के लिए जाना जाता है और यह सस्ती कीमतों पर पेट्रोल उपलब्ध कराने में सबसे आगे है।