Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
07-Sep-2025 01:20 PM
By FIRST BIHAR
Central Employees DA Hike: जीएसटी दरों में सुधार के बाद अब केंद्र सरकार फेस्टिव सीजन से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक और तोहफा देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, दशहरा और दिवाली से पहले DA में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा संभव है, जिससे यह 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इस बढ़ोतरी को जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा, और इसके तहत कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर के तीन महीने का एरियर भी अक्टूबर की सैलरी और पेंशन के साथ मिल सकता है।
जानकारी के अनुसार, सरकार अक्टूबर के पहले सप्ताह में डीए बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान कर सकती है, ताकि त्योहारों के मौसम में 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिल सके। सरकार हर साल दो बार — 1 जनवरी और 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में संशोधन करती है, और इसका ऐलान फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में किया जाता है।
डीए हाइक की गणना इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए बनाए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है, जिसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है। इस बार, जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के बीच CPI-IW का औसत 146.3 रहा है, जिसके आधार पर 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से DA में 3% की बढ़ोतरी की गणना की गई है।
इसी के साथ, कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले इस संबंध में भी कोई घोषणा कर सकती है।