BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
14-Feb-2025 12:59 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की बहाली हुई है. ज्वाइनिंग के बाद सभी की ट्रेनिंग दी गई. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद परिवहन विभाग ने नवनियुक्त मोटरयान निरीक्षकों और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को पावर देना शुरू कर दिया है.
परिवहन विभाग ने 13 फरवरी को जारी की अधिसूचना
परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने नवनियुक्त अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को शक्ति देने की अधिसूचना जारी कर दिया है. परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि 25 सितंबर 2023 को अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी. नवनियुक्त मोटर यान निरीक्षक एवं नवनियुक्त प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को भी नियुक्ति किया गया था. नव नियुक्त परिवहन सेवा के अधिकारी, एडीटीओ, मोटर यान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को मोटर यानअधिनियम 2019 की विभिन्न धारा के तहत दंडनीय अपराधों के लिए जुर्माना (फाइन) करने की शक्ति प्रदान की जाती है.
अब दंड लगा सकेंगे ये अधिकारी
परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि दंडनीय अपराधों पर दंड अधिरोपित करने के लिए नवनियुक्त प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को भी समन की शक्ति प्रदान की जाती है. इस तरह से नवनियुक्त एडीटीओ, एमवीआई और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को विभाग ने बड़ा अधिकार दे दिया है. बता दें, सरकार ने राजस्व बढ़ाने को लेकर बड़ी पहल की है. परिवहन विभाग में अधिकारियों-कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है.