ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / business / Bihar dairy scheme : गाय पालो, लाखों कमाओ! बिहार सरकार दे रही है...

Bihar dairy scheme : गाय पालो, लाखों कमाओ! बिहार सरकार दे रही है डेयरी खोलने पर भारी सब्सिडी,जानिए कितना ?

Bihar dairy scheme : बिहार सरकार ने राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस वित्तीय वर्ष में राज्य भर में 3583 डेयरियां खोली जाएंगी, जिससे लगभग 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

20-May-2025 10:14 AM

By First Bihar

 Bihar dairy scheme :  राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के लिए दूध उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 3583 नई डेयरियों की स्थापना की जाएगी, जिस पर कुल 48.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रयास से लगभग 60 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।


योजना के तहत डेयरियों के लिए 2, 4, 15 और 20 उन्नत नस्ल की गायें दी जाएंगी। इसका लाभ सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिलेगा। सरकार इस योजना के तहत डेयरी खोलने के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी ।


बता दे कि दो गायों की डेयरी पर कुल लागत 1.74 लाख रुपये प्रति यूनिट आएगी और कुल 1798 डेयरियां खोली जाएंगी। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और SC/ST/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। चार गायों की डेयरी पर प्रति यूनिट लागत 3.90 लाख रुपये होगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 359 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 60 डेयरियां प्रस्तावित हैं, जिन्हें क्रमशः 50 और 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।


15 गायों की डेयरी खोलने पर प्रति यूनिट 15 लाख रुपये खर्च होंगे और इस श्रेणी में सभी वर्गों के लिए 76 डेयरियां खोली जाएंगी। इसमें 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, 20 गायों की डेयरी पर प्रति यूनिट 20.22 लाख रुपये खर्च होंगे, और प्रत्येक जिले में एक-एक डेयरी खोली जाएगी, जिसमें भी 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।


इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में 15 गायों की दो-दो डेयरियां और 20 गायों की एक-एक डेयरी खोली जाएंगी। इस व्यापक पहल से राज्य में श्वेत क्रांति को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है, और हजारों ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्राप्त होगा।