Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
09-Oct-2025 01:59 PM
By First Bihar
Betting Markets In India: भारत में सट्टा बाजारों का संचालन बड़े पैमाने पर किया जाता है। हालांकि यह पूरी तरह अवैध है, फिर भी ज्यादातर सट्टेबाजी गतिविधियां छिपे तौर पर जारी रहती हैं। इसी कारण देश में सट्टा बाजारों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है। फिर भी, आज हम आपको भारत के उन प्रसिद्ध सट्टा बाजारों के बारे में बताएंगे जो काफी चर्चे में रहते है...
फलौदी सट्टा बाजार- राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार भारत के सबसे पुराने और मशहूर सट्टा बाजारों में गिना जाता है। यह बाजार चुनावों, क्रिकेट मैचों और बड़े आयोजनों के नतीजों की सटीक भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है। भले ही यह अवैध हो, फिर भी इसका संचालन आज भी जारी है और इसकी भविष्यवाणियां अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। फलौदी के अलावा करनाल, बेलगाम और कोलकाता जैसे कई अन्य सट्टा बाजार भी हैं, जो इसी तरह छिपे तौर पर चलते हैं।
मटका जुआ- मटका जुआ एक लॉटरी की तरह खेला जाने वाला जुआ है, जिसकी शुरुआत 1960 के दशक में मुंबई से हुई थी। इसे कल्याण जी भगत ने शुरू किया और बाद में रतन खत्री ने इसे बहुत लोकप्रिय बनाया। 1980-90 के दशक में यह खेल बेहद चर्चित था और लाखों लोग इसमें हिस्सा लेते थे। लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद कई डीलरों को अन्य राज्यों में भागना पड़ा। आज भी महाराष्ट्र और कुछ अन्य जगहों पर यह खेल चलता है, हालांकि अब ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ने से इसकी लोकप्रियता काफी घट गई है।
क्रिकेट सट्टेबाजी- भारत में क्रिकेट पर सट्टेबाजी बहुत आम है, खासकर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान। हालांकि यह गैरकानूनी है, लेकिन फिर भी इसे गुप्त रूप से चलाया जाता है। प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियां लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर रखती हैं और कार्रवाई करती रहती हैं। ऑनलाइन सट्टेबाजी- स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से ऑनलाइन सट्टेबाजी का चलन भी तेजी से बढ़ा है। लोग अब घर बैठे ही अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर दांव लगा सकते हैं। लेकिन अगस्त 2025 में भारत सरकार ने ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर रोक लगाने वाला कानून पारित किया है। इसके बाद पूरे देश में यह अवैध हो गया है, और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना या जेल तक हो सकती है।