ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / business / शेयर बाजार में एक नया डर, Stagflation का खतरा, क्या है इसके पीछे...

शेयर बाजार में एक नया डर, Stagflation का खतरा, क्या है इसके पीछे की वजह?

वैश्विक बाजारों में एक नया डर हावी हो रहा है, और इसका असर निवेशकों के मनोबल पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे न केवल अमेरिकी बाजार बल्कि घरेलू बाजार भी प्रभावित हुए हैं।

23-Feb-2025 05:24 PM

By First Bihar

तीन प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरे, और नैस्डेक 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन असली डर क्या है? निवेशक क्यों घबराए हुए हैं? इसका जवाब है Stagflation का खतरा। 

Stagflation एक ऐसी स्थिति को कहा जाता है जब किसी देश की अर्थव्यवस्था में मंदी (ग्रोथ घटना) और महंगाई (इंफ्लेशन) दोनों बढ़ने लगते हैं। यह स्थिति अत्यंत खतरनाक होती है क्योंकि इससे केंद्रीय बैंक के पास अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए बहुत कम विकल्प रह जाते हैं। इस स्थिति में, महंगाई बढ़ने के बावजूद केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकते क्योंकि यह मुद्रास्फीति को और बढ़ा सकता है। और अगर वे ब्याज दरें बढ़ाते हैं तो यह आर्थिक विकास को और धीमा कर सकता है।

हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ कि ग्लोबल फंड मैनेजरों के बीच Stagflation को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे निवेशकों की संख्या 7 महीने में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जो मानते हैं कि आने वाले समय में Stagflation की स्थिति पैदा हो सकती है। यह संकेत दे रहा है कि अधिक से अधिक निवेशक अब इस स्थिति को लेकर आशंका जता रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा उठाए गए कदम, खासकर टैरिफ को लेकर, Stagflation के खतरे को और बढ़ा सकते हैं। यदि अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, तो इसका सीधा असर उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई में और वृद्धि होगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने का फैसला यूरोप के लिए और भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि यूरोप की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं, जर्मनी और फ्रांस, पहले ही आर्थिक मंदी और बढ़ती महंगाई से जूझ रही हैं। वहीं, यूक्रेन संकट और बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने और भी हालात को बिगाड़ दिया है। इसके अलावा, डब्लूटीओ के एक प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है कि इस कदम से वैश्विक व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा और महंगाई दर में और वृद्धि हो सकती है।

अमेरिका की सरकार इन चिंताओं को नकार रही है, लेकिन आर्थिक आंकड़ों ने हाल ही में नई आशंकाएं पैदा कर दी हैं। आर्थिक गतिविधियों में गिरावट और कंज्यूमर सेंटीमेंट्स की कमजोरी यह संकेत दे रही है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती बढ़ रही है। रॉयटर्स के अनुसार, निवेशकों ने महंगाई के कारण सतर्क रुख अपनाया है, और इसका असर कंज्यूमर खर्च पर भी पड़ रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट का प्रमुख कारण टैरिफ एलान को लेकर बढ़ती अनिश्चितताएं थीं। कारोबारियों ने अपने सौदों को अगले सप्ताह तक टालने की बजाय, बाजार से पैसे निकालने को प्राथमिकता दी। इसी कारण से तीन प्रमुख इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिर गए, जबकि नैस्डेक 2.2 फीसदी नीचे बंद हुआ।