बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Aug-2025 08:50 AM
By First Bihar
Bihar News: अरुणाचल प्रदेश के मंचुका पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के जवान कुंदन कुमार की ऑक्सीजन की कमी के कारण शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। कुंदन बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के बिशनपुर बलभद्र पंचायत के निवासी थे।
सोमवार सुबह 8 बजे सेना के एक अधिकारी ने कुंदन के पिता नंदकिशोर सिंह को फोन कर पहले घर का पता पूछा और बाद में दूसरी कॉल पर उनके शहीद होने की सूचना दी। कुंदन चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी, और उनके पीछे पत्नी, 3 साल का बेटा और 10 महीने का एक अन्य बच्चा छूट गया है। उनके पिता किसान हैं, जबकि तीन छोटे भाई निजी नौकरी करते हैं।
कुंदन छह महीने पहले छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे और कुछ महीनों बाद फिर से घर आने वाले थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बरियारपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
रिपोर्टर: विक्रमजीत
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...