पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
19-Jun-2020 07:37 PM
PATNA : समग्र शिक्षा अभियान के तहत बिहार के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अप्रैल महीने का वेतन जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने पिछले दिनों कैबिनेट में इन शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राशि को मंजूरी दी थी और अब वेतन मद में राशि जारी कर दी गई है।
बिहार राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय कुमार सिंह ने अप्रैल महीने का वेतन शिक्षकों को देने के लिए सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।
नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। आपको बता देंगे समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने के कारण बिहार में प्राथमिक शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा था। अब कोरोना काल में सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अपनी तरफ से वेतन भुगतान का फैसला किया है।