ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / sheohar-news / Bihar News: जहरीले सांप को पकड़कर Reel बना रहा था शिक्षक, सांप ने...

Bihar News: जहरीले सांप को पकड़कर Reel बना रहा था शिक्षक, सांप ने डसा और खेल-खेल में चली गई जान

Bihar News: शिवहर के बसंतपट्टी गांव में जहरीला सांप पकड़कर रील बनाने की कोशिश में शिक्षक नवल किशोर सिंह की मौत हो गई। वे सर्प मित्र के नाम से जाने जाते थे और ग्रामीणों की मदद के लिए सांप पकड़ते थे।

14-Jan-2026 08:58 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के शिवहर में एक चौंकाने वाला और दुखद हादसा हुआ है। जहरीले सांप को पकड़कर उसके साथ वीडियो रील बनाने की कोशिश में एक शिक्षक की जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षक ने खेल-खिलवाड़ में सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सांप ने उसे काट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना ने इलाके में सनसनी फैलाई और लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। 


दरअसल, पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में विषैले सांप काटने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान बराही जगदीश पुनर्वास गांव निवासी सह मध्य विद्यालय बराही जगदीश बालक में शिक्षक के पद पर तैनात नवल किशोर सिंह (51) के रूप में की गई है। बताया गया है कि नवल किशोर सिंह को सांप पकड़ने में महारत हासिल थी। पुरनहिया ही नहीं जिलेभर में विषैले सांप निकलने की मिली सूचना पर वह मौके पर पहुंच जाते थे और सांप को खोज कर निकाल लेते थे।


इलाके के लोगों के घरों में भी सांप दिखता तो उन्हें बुलावा आ जाता था। सांप पकड़ना उनका शौक बन गया था। इस क्रम में मंगलवार को बसंतपट्टी गांव स्थित एक घर में विषैले नाग की मिली सूचना पर शिक्षक नवल किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए और विशाल नाग को पकड़ लिया। इस दौरान वह सांप का करतब दिखाने लगे। आसपास के युवा उनका रील बनाने लगे। इसी क्रम में अचानक नाग ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की पीड़ा को वह कुछ समय तक बर्दाश्त करते रहे और सांप को ठिकाने लगाने के साथ ही वह बेहोश हो गए।


ग्रामीण सहित स्वजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। वहीं जिले की शिक्षा जगत में मातम पसर गया है। थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में विषैले सांप पकड़ने के बाद रील बनवाने के फेर में बराही जगदीश पुनर्वास गांव निवासी सह मध्य विद्यालय बराही जगदीश बालक में शिक्षक के पद पर तैनात नवल किशोर सिंह (51) की मौत के बाद जिले में शोक की लहर है।


इलाके में सर्प मित्र के नाम से चर्चित नवल किशोर सिंह की मौत के बाद स्कूल से लेकर उनके गांव तक मातम पसर गया है। नवल किशोर सिंह वर्ष 2005 में नियोजित शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी। बाद में विशिष्ट शिक्षक बनाए गए थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र व दो पुत्री।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर