ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: दो पक्षों में कहासुनी के बाद हिंसक झड़प, चाकू मारकर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के टिकुली गांव में आपसी विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध मुद्रिका यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग की आपसी विवाद के दौरान निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, टिकुली गांव के 60 वर्षीय मुद्रिका यादव का घर आरोपितों के घर के ठीक सामने है। पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। आरोपित नीतीश कुमार और दिनेश यादव ने मुद्रिका यादव पर चाकू से हमला कर दिया।


गंभीर रूप से जख्मी मुद्रिका यादव को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेलागंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों नीतीश कुमार और दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। 


थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण आपसी विवाद है और अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता