ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

बागपत के निवाड़ा गांव में शादी के मंडप में एक लड़की ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताकर शादी में हंगामा मचा दिया। 7 साल के प्यार के खुलासे के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार किया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

up news
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

उत्तर प्रदेश के बागपत के निवाड़ा गांव में एक शादी के मंडप में अचानक एक लड़की आ पहुंची और खुद को दूल्हे की प्रेमिका बता दिया। बारात दरवाजे पर थी, ढोल-नगाड़े बज रहे थे और दूल्हा सेहरा सजाकर दुल्हन के इंतजार में बैठा था। तभी लड़की ने सबके सामने दावा किया कि दूल्हा उसके साथ पिछले सात साल से रिलेशनशिप में है।


लड़की ने अपने मोबाइल में दूल्हे के साथ की कई तस्वीरें भी दिखाई, जिससे शादी वाले घर में सनसनी फैल गई। उसने आरोप लगाया कि दूल्हा उसे शादी के लिए दबाव डालता था और मना करने पर उसकी तस्वीरें वायरल कर धमकी देता था। 


लड़की ने बताया कि फोटो वायरल होने के कारण उसका परिवार उसे स्कूल तक नहीं भेज सका और पढ़ाई बीच में छूटी। इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष बागपत कोतवाली पहुंचे। 


थाने में बातचीत और समझौते के बाद, लड़की पक्ष को शादी के खर्च के कुछ रुपये देकर मामला सुलझा लिया गया। दूल्हा पक्ष अंततः बिना दुल्हन के वापस लौट गया। इस पूरे घटनाक्रम ने शादी समारोह में हलचल मचा दी और इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता