ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Ravishankar Prasad House Fire: दिल्ली में रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Ravishankar Prasad House Fire: दिल्ली में बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगी। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Ravishankar Prasad House Fire
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ravishankar Prasad House Fire: बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लगने की सूचना मिली। यह आवास लुटियंस जोन, 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। घटना सुबह 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखा बेड जलने लगा।


दमकल विभाग को शुरुआत में कोठी नंबर 2 में आग लगने की सूचना मिली, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग कोठी नंबर 21, रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी है। आग की लपटें उठते ही तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।


खुशकिस्मती रही कि आग लगने के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि आग का केंद्र बेड़ था। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं।


अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इस घटना में किसी बड़े हादसे से बचाव हुआ, और समय पर कार्रवाई से नुकसान कम हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता