सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
02-Mar-2025 02:26 PM
By First Bihar
Bihar News: शिवहर जिला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ आया है। जहां पुल तो बना दिया गया है लेकर पहुँच पथ नहीं है। बीच सरेह से पुल तो बना दिया गया है लेकिन सड़क का कोई नामोनिशान नहीं है. इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि पिपराही के गांवों के खेतों में तीसी और अरहर के अलावा पुल की भी खेती होती है। बेलवा-नरकटीया गांव से देवापुर तक एस-एच 54 सड़क का निर्माण अधूरा है.
जगह-जगह पुल बन चुके हैं, मगर सड़क नहीं बनी. खेतों के बीच बने इन पुलों तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. न चढ़ने का, न उतरने का. प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसे ही पुल बने हैं. यह भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित योजना का बड़ा उदाहरण है। जहां पुल बना दिया गया, लेकिन सड़क का कोई अता-पता नहीं, यह सरकारी संसाधनों की भारी बर्बादी को दिखाता है।स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को इस पर जवाब देना चाहिए कि आखिर बिना सड़क के पुल क्यों बनाया गया? क्या इस परियोजना की कोई समुचित योजना थी या बस बजट को खर्च करने के लिए इसे जल्दबाजी में पूरा कर दिया गया?
अगर ये स्टेट हाईवे 54 का मामला है, तो संबंधित विभाग को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए कि सड़क निर्माण क्यों अधूरा है और इसे कब तक पूरा किया जाएगा। जनता को भी इस मुद्दे को उठाकर प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए ताकि सरकारी पैसे की बर्बादी रोकी जा सके और विकास कार्यों को सही ढंग से पूरा किया जा सके। बागमती कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि यह सड़क उनके विभाग के अधीन नहीं आती. जहां सड़क जानी थी, वहीं पुल बनाए गए हैं. मगर इसकी पुष्टि उनके विभाग से नहीं हो सकती. यह स्टेट हाईवे 54 का मामला है।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट
शिवहर- वाह रे सिस्टम! सड़क का पता नहीं, लेकिन पुल बनकर तैयार। सरकारी पैसों की लूट-खेतों के बीच बने इस पुल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं, न चढ़ने का और न उतरने का!#Bihar #BiharNews pic.twitter.com/IDCVyVCKUq
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 2, 2025



