बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
16-Jul-2025 10:43 AM
By First Bihar
Road Accident: शिवहर जिले के सीतामढ़ी राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-227) पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें मोतिहारी जिले के चंदवारा निवासी अब्दुल रहमान की मौत हो गई है। जबकि उनके साले सेराज और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पास एक पुल पर हुआ, जब अब्दुल रहमान और सेराज बाइक से चंदौली (ससुराल) से घर लौट रहे थे। सेराज बाइक चला रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों द्वारा अब्दुल रहमान को अस्पताल पहुंचाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के दौरान एक दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिसके सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और हाईवे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल सेराज और अन्य युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतक अब्दुल रहमान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद अब्दुल रहमान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। शिवहर और सीतामढ़ी क्षेत्र में NH-227 पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और सड़क की खराब स्थिति, अपर्याप्त लाइटिंग और पुलों पर रेलिंग की कमजोर डिजाइन को अक्सर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। हालांकि कई बार वाहन का तेज रफ़्तार में होना भी दुर्घटना का कारण बनता है।