ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / bihar / sheikhpura-news / निगरानी के हत्थे चढ़ी समस्तीपुर की महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी, 20 हजार घूस...

निगरानी के हत्थे चढ़ी समस्तीपुर की महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी, 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर में महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

19-Jul-2025 02:26 PM

By HARERAM DAS

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है, जहां एक बार फिर निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस बार समस्तीपुर महिला प्रभारी व एसआई पुतुल कुमारी निगरानी के हत्थे चढ़ गयी है। विजिलेंस की टीम ने पुतुल कुमारी को 20 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। महिला थानेदार की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव के राजीव रंजन से मारपीट के एक मामले में रिश्वत ले रही थी। पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर को भी रिश्वत लेते दबोचा गया है।


विजिलेंस की टीम ने समस्तीपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष और उनके ड्राइवर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निगरानी विभाग द्वारा की गई, जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन की शिकायत पर एक्शन लिया गया। राजीव रंजन ने आरोप लगाया था कि महिला थाना अध्यक्ष ने उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 


निगरानी डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि राजीव रंजन ने थाने में लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की, महिला थाना अध्यक्ष और उनके ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है  यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में समस्तीपुर में रिश्वतखोरी के एक अन्य मामले में एएसआई मृत्युंजय कुमार को निलंबित किया गया था। इससे पता चलता है कि प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 news image

घूसखोर महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी news imagenews image

शिकायतकर्ता-राजीव रंजन सिंह

news image

राजेश कुमार-पुलिस उपाधीक्षक-निगरानी अन्वेंशन ब्यूरों पटना 

news imagenews imagenews imagenews image

गिरफ्तार ड्राइवर

news imagenews image