बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
21-Jul-2025 08:37 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR:बिहार में सोशल मीडिया पर दिखावे की सनक अब एक खतरनाक मोड़ ले रही है। समस्तीपुर जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें एक युवती हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती पीले रंग का सूट पहनकर भोजपुरी गाना "चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली"की धुन पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके एक हाथ में देसी कट्टा है। अवैध हथियार लहराते हुए डांस करने का रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कहां का है वीडियो?
यह वीडियो समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीरहा गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती की पहचान नरफू पासवान की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की जा रही है। हालांकि,‘First Bihar’ की ओर से इस पहचान की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। रोसड़ा थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक युवती के खिलाफ कोई गिरफ्तारी या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,वायरल वीडियो की लोकेशन और हथियार की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो पुराना है या हालिया बनाया गया है।
वायरल हो रहा यह रील अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया है। सबसे बड़ी बात कि अवैध हथियार लोगों तक कैसे पहुंच रहा है? क्या पुलिस की सतर्कता में कहीं चूक हो रही है? सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कानून का मजाक बना रहे हैं? समस्तीपुर में यह पहला मामला नहीं है जब किसी ने हथियार के साथ रील बनाकर वायरल किया हो। इससे पहले भी कई जिलों में अपराधियों या उनके सहयोगियों द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होते रहे हैं।